Hi Friends, आप सभी का हमारे इस ब्लॉग में एक बार फिर से स्वागत है। आज हम बात करने वाले है की Amazon App से Mobile Recharge कैसे करें अगर आप भी Amazon Pay का उपयोग करते है तो यह पोस्ट आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित होने वाला है। इसलिए पोस्ट को आखिर तक पढ़ें।
वैसे तो Google Play Store पर काफी सारे Apps मौजूद है जिसने आप मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। लेकिन कई लोग Amazon App का इस्तेमाल करते हैं। इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। ज्यादातर लोगों को मालूम नहीं है की Amazon App में भी रिचार्ज करने की सुविधा मौजूद है।
अधिकांश लोग अमेजन का उपयोग मात्र शॉपिंग करने के लिए ही करते हैं। लेकिन इसके एक Hidden Feature भी है। जिसकी मदद से मोबाइल रिचार्ज किया जा सकता है। आप इसमें Jio, VI, Airtel आदि का रिचार्ज कर सकते हैं।
तो चलिए दोस्तों अब बिना देरी किए जानते हैं की Amazon App से रिचार्ज कैसे करें बता दूं की अमेजन एप में Amazon Pay नाम का एक फीचर है जिसके माध्यम से आप रिचार्ज कर सकते है। सबसे पहले मैं आपको Amazon Pay क्या है? और Amazon App पर Account कैसे बनाएं? इसके बारे में बता देता हूं।
हमारे साथ टेलीग्राम पर जुड़े 👉 | यहां क्लिक करें 🤗 |
Amazon Pay क्या है? (What is Amazon Pay in Hindi)
इसे Amazon ने 2007 में लॉन्च किया था। उस समय इसे इंडिया में लॉन्च नहीं किया गया था। लेकिन आप वर्तमान में इंडिया में भी इसका उपयोग कर सकते हैं। यह Amazon का ही एक Online Payment Processing Service है।
आप Amazon Pay के माध्यम से Mobile, DTH, Electricity (बिजली बिल), Landline, Credit Card, Internet Broadband, Insurance Premium और Video Streaming App का रिचार्ज कर सकते है।
Amazon Pay में आपको जितनी दुविधा दी जाती है उतनी सुविधा और किसी App में शायद ही मिलता होगा। यह App भी धीरे धीरे मार्केट में अपनी पकड़ जमा रहा है।
Amazon App पर Account कैसे बनाये?
अगर आप इस पोस्ट को पढ़ रहे है तो इसका मतलब है की आपके पास भी एक स्मार्टफोन जरूर होगा और आपके स्मार्टफोन में अमेजन एप जरूर होगा। अगर नहीं है, तो आप इसे Play Store से Download कर सकते हैं। Download करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद अपना अकाउंट बना ले।
इसमें Account बनाने के लिए Amazon App खोलें फिर Signup पर क्लिक करने अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड डालें। उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। OTP दर्ज करने के बाद आपका अकाउंट बनकर तैयार हो जाएगा।
आपको इसी App में Amazon Pay मिलेगा इसलिए आपको इसके लिए और अलग से Account बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें : Amazon से पैसे कैसे कमाए
Amazon App से Mobile Recharge कैसे करें
Amazon एप से Mobile Recharge करने के लिए आप निम्नलिखित प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं-
1. आपको सबसे पहले इन 3 लाइनों पर क्लिक करना है। उसके बाद आपके सामने ऊपर में Right Side में आपको Amazon Pay का Option दिखाई देगा। उसमे क्लिक करें।

2. अब आपके सामने एक नया डैशबोर्ड ओपन होगा। यहां आपको जिस भी चीज का रिचार्ज करना हो उसे चुन ले। उदाहरण के लिए हम मोबाइल रिचार्ज चुन लेते हैं।

3. अब मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसमे आपको रिचार्ज करना हो, उसके बाद Automatically नीचे में लिखा जायेगा की आपने जो नंबर दर्ज किया है वो किस कंपनी का है। अगर नहीं लिखाएगा तो आप खुद ही इसे Select कर सकते हैं।

4. उसके बाद View Plans पर क्लिक करके आप देख सकते है की कितने रुपए के आपको रिचार्ज करने है।
5. प्लान चुन लेने के बाद नीचे दिए गया Continue के बटन पर क्लिक करें। उसके बाद चयन करे की आप Payment किस माध्यम से करना चाहेंगे। आपको सीधे Bank, UPI और BHIM जैसे काफी सारे Options मिलेंगे जिनसे आप पेमेंट कर सकते हैं।
6. आप अपने हिसाब से कोई एक Option चुन ले और आगे बढ़ें फिर आपके सामने एक Successful का MSG आएगा। बस इतना काम करना है फिर Amazon Pay से आपका Mobile Recharge हो जायेगा। Amazon से Mobile Recharge कैसे करें?
इस तरीके से आप कुछ ही मिनट में अमेजन से अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। सिर्फ अपना ही नहीं बल्कि दूसरों का भी मोबाइल रिचार्ज आप इसमें कर सकते हैं। आपने यह तो जान लिया की Amazon से Mobile Recharge कैसे करे परंतु इसमें रिचार्ज करने से आपको क्या फायदा होगा यह भी जानना आपके लिए जरूरी है।
रिचार्ज करने से कुछ फायदा होगा तभी तो आप इसमें रिचार्ज करेंगे अगर फायदा नहीं होगा की क्यों करोगे। प्ले स्टोर पर काफी सारे Apps है जिनकी मदद से आप रिचार्ज कर सकते है। लेकिन अमेजन पर रिचार्ज करने के कुछ जबरदस्त फायदे है जो निम्नलिखित है।
Amazon Pay से Mobile Recharge करने के फायदे-
- आप अपने फोन में कम से कम Apps रखना चाहते होंगे ताकि स्टोरेज भरे न। ऐसे में जरूरत पड़ने पर आपको कभी कभी काफी सारे Apps Download करने पड़ जाते ही। लेकिन Amazon का एक बहुत बड़ा फायदा यह है की इसमें बहुत ही सारे कार्य हो जाते है। इसलिए आपको और अन्य App Download करने की जरूरत नहीं होगी। आप एक ही App से सब कुछ कर सकेंगे।
- अभी कुछ दिन पहले ही Amazon Small Business Day Sale आया था। अमेजन पर इसी तरह के कर प्रकार के Offer आते रहते है। ऐसे में Offer के टाइम अगर आप रिचार्ज करते है, तो आप काफी अधिक डिस्काउंट और कैशबैक भी मिलता है।
- Amazon पर काफी सारे Quize Games भी है। जिन्हे खेल के आप मुफ्त में अपना रिचार्ज कर सकते है, कैशबैक जीत सकते है, गिफ्ट कार्ड पा सकते है और आपको स्मार्ट वॉच भी मुफ्त में मिल सकता है।
- आपने कई बार इस Problem का भी सामना किया होगा की रिचार्ज करते वक्त पेमेंट हो जाता है परंतु मोबाइल में रिचार्ज नहीं होता। Amazon ऐसा नहीं है यहां बहुत ही कम चांस रहता है पेमेंट फेल होने का। इसका प्रोसेसिंग काफी ज्यादा फास्ट है।
- अगर आपका अकाउंट अमेजन Pay पर होगा तो आप इसमें काफी सारे Offers का उपयोग कर सकते है। क्योंकि इसमें नए नए ऑफर्स आते रहता है और धांसू Cashback भी मिलता है।
हमारे साथ टेलीग्राम पर जुड़े 👉 | यहां क्लिक करें 🤗 |
FAQs:
1. मैं अपने फोन को अमेज़न ऐप से कैसे रिचार्ज करूं?
अपने फोन को अमेज़न एप से रिचार्ज करने के लिए सबसे पहले इसे डाउनलोड करें और अकाउंट बनाए फिर Amazon Pay वाले ऑप्शन में जाए इसके बाद अपना नंबर दर्ज करके कोई भी सा प्लान चुन ले फिर कॉन्टिन्यू बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके फोन में अमेजन एप से रिचार्ज हो जायेगा।
2. क्या अमेज़न रिचार्ज कर सकता है रिफंड?
जानकारी के लिए बता दूं की अमेजन रिचार्ज रिफंड नहीं कर सकता। ऐसा अमेजन तो क्या कोई दूसरा एप भी नहीं कर सकता। हानलाकी अमेजन के कोस्टोमर केयर में बात करके आप अपने रिचार्ज के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Conclusion : (Amazon Pay से Mobile Recharge कैसे करें)
तो दोस्तों यह था Amazon Pay से Mobile Recharge कैसे करें, उम्मीद करता हूं आप लोगों को यह पोस्ट पसंद आई होगी। साथ ही काफी कुछ नया जानने को भी मिला होगा। मैने इस पोस्ट में आपको विस्तार से बताया है की Amazon App से Mobile Recharge कैसे करें?
अगर यह पोस्ट आप लोगों को पसंद आई होगी तो कृपया करके इसे आप अपने सभी दोस्तों के साथ Share करें साथ ही Facebook, Twitter, Linkedin, Quora, Whatsapp और Telegran जैसे सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी Share करें। ताकि अन्य लोग भी जान सके की Amazon App से Mobile Recharge कैसे करे?
इन्हें भी पढ़ें :