NIXI क्या है 2023 | NIXI से इंटरनेट स्पीड कैसे चेक करें?

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का इस ब्लॉग में स्वागत है। आज हम बात करने वाले है NIXIE Speed Test के बारे में। हम जानेंगे की NIXI क्या है? NIXI का पूरा नाम क्या है? NIXI क्यों CSC VLEs के लिए जरूरी है? इत्यादि बातों के बारे में। 

अगर आप भी एक CSC VLE है, तो इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।

हमारे साथ टेलीग्राम पर जुड़े 👉यहां क्लिक करें 🤗

NIXI का पूरा नाम क्या है?

दोस्तों सबसे पहले तो हम इसका पूरा नाम जान लेते है, NIXI का पूरा नाम है National Internet Exchange of India (नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया)। 

NIXI क्या है? (What is NIXI Mobile App in Hindi)

NIXI भारत का पहला इंटरनेट एक्सचेंज है। NIXI अमेरिका या विदेश की जगह देश में ही घरेलू इंटरनेट ट्रैफिक को रूट कर ISP को एक दूसरे के साथ जोड़ने की सुविधा प्रोवाइड करता है। 

इससे सेवा की गुणवत्ता काफी ज्यादा बेहतर होती है साथ ही कम बैंडविड्थ शुल्क भी लगता है और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा की भी काफी बचत होती है। इसके अलावा NIXI डॉट आईएन रजिस्ट्री भी है। जानकारी के लिए बता दे की यह देश कोड के top level domain (CCTLD) – डॉट आईएन का प्रबंधन और राष्ट्रीय इंटरनेट रजिस्ट्री का प्रबंधन भी करता है। 

जो भारत के हिसाब से इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस (आईपीवी 4 और आईपीवी 6) और स्वायत्त सिस्टम नंबर प्रदान करने का काम है। यह ऐप CSC VLEs के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। वे इस app को मदद से अपने एरिए की इंटरनेट स्पीड के बारे में पता लगा सकते है। 

अगर आपको लग रहा होगा की इसका उपयोग करने के लिए भुगतान करने की जरूरत होगी, तो ऐसा कुछ भी नहीं है यह एप बिल्कुल free available है।

NIXI Mobile App से इंटरनेट स्पीड कैसे चेक करें? 

अब जो CSC VLEs होंगे और इस पोस्ट को पढ़ रहे होंगे वे यही सोच रहे होंगे की इस पोस्ट के title में लिखा है CSC वाले जरूर पढ़े मगर हमारे काम का इस पोस्ट में कुछ भी नहीं है, तो मैं आपको बता दूं की अब जो चीज बताने वाला हूं वो CSC VLEs के लिए काफी जरूरी है।

NIXI के आप खुद का एक Mobile Application भी है। जिसकी मदद से कोई भी CSC VLE अपने क्षेत्र के डाउनलोडिंग स्पीड और अपलोडिंग स्पीड के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है। NIXI Mobile App Download करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

उसके बाद नीचे Install का बटन दिया होगा, उसमे tap करें और इस एप को डाउनलोड करें। जब NIXI App आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाए उसके बाद निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाएं। 

1. सबसे पहले आप इस App को खोलें उसके बाद आपके सामने ऐसा एक ऑप्शन दिखेगा, जिसने आपको accept के बटन पर क्लिक करना है। उसके बाद allow के बटन पर क्लिक करें। ऐसा करना बहुत जरूरी है, इसके बिना आप इस एप का उपयोग नहीं कर सकोगे।

2. अब आपके सामने एक नया पेज open होगा, जिसके खाली जगहों में आपको अपना CSC ID लिखना है और CSC name लिखना है। दोस्तों घबराएगा नहीं यह app एकदूक secure है, आपको इससे कोई भी प्रोब्लम नहीं होगा।

3. उसके बाद आप इसमें login हो जाओगे, फिर आपको नीचे दिए गए start के बटन पर क्लिक करना है। इससे आपके क्षेत्र की डाउनलोडिंग और अपलोफिंग स्पीड के बारे में जानकारी मिलेगी।

4. जब यह प्रोसेस पूरा हो जाए, तब आपके सामने एक msg आएगा और NIXI वालों के पा यह डाटा पहुंच जाएगा की फलाने क्षेत्र की इंटरनेट स्पीड इतनी है। इससे आने वाले समय में इंटरनेट स्पीड में भी बदलाव आने की संभावनाएं है।

बस दोस्तों आपको इतना ही करना है, उसके बाद आपका काम हो गया। 

Read Also: Amazon App से Mobile Recharge कैसे करें?

Conclusion (NIXI क्या है, NIXI से इंटरनेट स्पीड कैसे चेक करें)

तो दोस्तों यह था NIXI क्या है? उम्मीद करता हूं की यह पोस्ट आप सभी को पसंद आया होगा, साथ ही आपको इससे काफी कुछ नया सीखने को भी मिला होगा। इस एप का उपयोग सिर्फ CSC VLEs ही कर सकते है। बिना CSC ID के इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है।

आखिर में आपसे यही कहना चाहूंगा की इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों जो CSC से जुड़े हो उनके साथ शेयर करें, ताकि उन्हे भी इसके बारे में जानकारी मिल सके। साथ ही कॉमेंट करके बताएं की यह पोस्ट आपको कैसे लगी, अगर आपके मैं में कोई सवाल हो तो आप कॉमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

धन्यवाद!

हमेशा सीखते रहिए ❤️

Read Related Articles:

Rate this post

Leave a Comment